नमस्कार साथियों
जैसा की हम सभी जानते हैं देश अभी एक वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में जायज है की देश के अलग अलग हिस्सों से नीम हकीम भी अपनी अपनी राय इसके विषय में देना शुरू हो गए। कोई कहता है गर्मी बढ़ने से कोरोना खत्म हो जायेगा तो कोई कहता है गर्म पानी पीने से कोरोना ख़त्म हो जाता है , तो उड़ते उड़ते एक खबर ये भी आयी की लहसुन और अदरक का सेवन करने से कोरोना सरीर पर प्रभावी नहीं होता , ऐसे अनगिनत किस्से हमें देखने सुनने को मिलते रहते हैं । अब किस्से तो किस्से हैं उनका निजी जिंदगी से कोई सम्बन्ध भी है ये जरूरी नहीं ।
कमाल की बात ये सुनने में आयी की दारु और गांजा पीने बालों का कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। अब लोगों का क्या, कुछ तो लोग कहेंगे , लोगों का काम है कहना ये कहाबत ऐसे ही याद आगयी तो सोचा चिपका दूँ। अब ज्यादा इधर उधर की बात न करते हुए सीधा पॉइंट पर आते हैं । सबसे आखिरी सवाल सबसे पहले लेते हैं
क्या शराब पीने से कोरोना ख़त्म हो जाता है ?
जबाव है नहीं , बिलकुल नहीं, बिलकुल भी नहीं । डॉक्टर्स बताते हैं की अल्कोहल से बने सैनिटाइज़र से हाथ धोने से कोरोना के वायरस जो हाथ में यदि किसी तरह से लगे होंगे तो बो ख़त्म हो जायेंगे, जैसे हमने देखा है कुछ दबाईयों पर लिखा होता है ( फॉर एक्सटर्नल यूज ओनली ) मतलब केवल बाह्य उपयोग के लिए। ये सब बताने का आसान सा मतलब था की जो दबा या केमिकल सरीर के बाहर जिस तरह का असर करता है जरूरी नहीं की बो सरीर के अंदर भी जाकर बो ही काम करे।
लहसुन और अदरख के सेवन से कोरोना से बचा जा सकता है ?
जवाब है नहीं, ये बात सत्य है की लहसुन और अदरख सरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है परन्तु कोरोना का वायरस इससे ख़त्म नही होता।
क्या गर्म पानी पीने से कोरोना को दूर रखा जा सकता है ?
सामान्य फ़्लू में गर्म पानी पीना लाभकारी होता है । या फिर कहें क़ि गर्म पानी भी सरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाये रखता है परन्तु कोरोना के विषय में ये तथ्य देना सही नहीं , बिलकुल भी सही नहीं ।
क्या गर्मी खत्म होने पर वायरस अपने आप ख़त्म हो जायेगा ?
ये सवाल जरा पेचीदा है । जैसा क़ि हम सभी जानते हैं क़ि कोरोना क़ि शुरुआत दिसंबर महीने में चीन के बुहान शहर से सुरु होकर दुनिया में फैला ऐसे में अभी भी गर्मी का मौसम नहीं आया है जिससे की कहा जा सके क़ि गर्मी के मौसम में ये कोरोना ख़त्म हो जायेगा , फिर भी ये देखा जा रहा है कुछ देश जिनकी जलवायु अभी भी काफी गर्म है बहां भी कोरोना उतने ही तेजी से फैला जितना क़ि अन्य देशों में और एक शोध के मुताबिक ये भी बताया गया क़ि ये वायरस 57 डिग्री सेल्सियस के पानी में काफी देर तक रहने पर मर जाता है जो क़ि हमारे सरीर की क्षमता के बाहर है ।
तो फिलहाल इस बीमारी का एक ही इलाज है दुरी दुरी और दुरी कमसे काम एक मीटर की
- तो खांसते और छींकते बक्त अपने नाक या मुँह को रुमाल या टिश्यू पेपर से धक् कर रखें
- बार बार साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं
- भीड़ भाड़ बलि जगह पर जाने से बचें
फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है तो अपने अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रखें ।
धन्यबाद
No comments:
Post a Comment